अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह लोको बाजार रेलवे कालोनी निवासी हाबु चौबे के घर में घुसकर उसी के मोहल्ले के रहने वाले नाबालिग युवक पर घर में रखा हुआ तीन गुल्लक की चोरी करने का आरोप लगा है । बताया जाता है की हाबु चौबे की पत्नी सुनीता देवी मंगलवार की सुबह छठ पूजा के लिए दामोदर नदी के सुदामडीह छठ घाट अर्घ्य देने गई थी। घर में कोई नहीं था तभी मौके का फायदा उठाकर नाबालिग ने दीवार फांदकर हाथ साफ कर दिया। सुनीता देवी जब घाट से लौटकर घर आकर देखी तो घर में रखा हुआ तीनों गुल्लक गायब था। उसने बताया कि तीनों गुल्लक में मिलाकर लगभग 16 हजार रुपए रखे हुए थे।

गृहस्वामी हाबु चौबे की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्ले के नाबालिक ने ही मेरे नहीं रहने पर घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके पूर्व भी एक पड़ोसी के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के आरोप में पकड़ा गया था और सुदामडीह पुलिस को सौंपा गया था। परन्तु नाबालिग होने का फायदा उठाकर बार बार वह थाने से ही छूट जाता रहा है। लेकिन इसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
इसके मां पिता को शिकायत करने पर गाली गलौज करने पर उतारू हो जाते है। पिता भी एक नंबर का शराबी है । वहीं चोरी की घटना के सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुँच कर मामले की जानकारी लेने के बाद नाबालिग को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *