कुमार अजय
कतरास। श्री श्री गंगा गौशाला कतरास-करकेन्द के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का 106वां वार्षिक अधिवेशन गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 से 9 नवम्बर 2025 तक बड़े ही पारम्परिक व सांस्कृतिक ढंग मनाया जाएगा। कार्यक्रम के निमित्त समिति सदस्यों द्वारा बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई की महोत्सव का शुभारंभ 30 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 8:20 बजे झंडोतोलन एवं गोपूजन के साथ होगा. इसी दिन गुरु पूजन, मूर्ति अनावरण तथा गो-गृह का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से श्री श्री बालाजी महाराज की अखंड सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा।9 नवंबर की संध्या कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
