अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल कोलियरी डिवीजन अंतर्गत चासनाला कोलियरी के सामूहिक व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम पर बुधवार को निबंध लेखन प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में सेल के चासनाला कोलियरी एवं टासरा प्रोजेक्ट के ठिकेदार व ठेका मजदूर एवं सेल कोलियरी डिविजन के नवनियुक्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर उप महाप्रबंधक सतर्कता कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान प्रतिदिन प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रश्नावली प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेता व उप विजेता टीमों में सेल के चासनाला,रामनगर कोलियरी,व टासरा प्रोजेक्ट के ठेकेदार एवं ठेका कर्मियों को 3 नवम्बर को समापन समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम के मौके पर समूह व्यवसायिक प्रशिक्षक अधिकारी,ललित कुमार भारद्वाज,प्रशिक्षक बलदेव कुमार यादव,प्रशिक्षक एस एन राय,प्रशिक्षक विजय मिश्रा,एच आर हेड,के टी एम पी एल,टासरा प्रोजेक्ट मिथिलेश कुमार सिंह, सतर्कता विभाग आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *