झरिया के ऐतिहासिक मां मंगला चंडी सेवा समिति 38 सालों से श्रद्धालुओं की सेवा में

झरिया । मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया सुख समृद्धि की कामना । जैसे ही सूर्यदेव की लालिमा दिखी वैसे ही झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब, आनंद भवन, मां मंगला चंडी सहित विभिन्न छठ घाटों पर खड़ी व्रती महिलाओं और पुरुषों के चेहरे भक्ति और संतोष से दमक उठे। छठ महापर्व के अंतिम दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रती महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। जल में खड़ी महिलाओं ने परंपरा अनुसार भगवान सूर्य को दूध, जल और प्रसाद चढ़ाया । छठ घाटों पर छठ मैया के गीत और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही घाटों पर उमड़ पड़ी थी। महिलाएं साड़ी में सजी-धजी, सिर पर पूजा की टोकरी लिए जब घाटों की ओर बढ़ीं, तो दृश्य अत्यंत मन मोहक था। सूर्योदय के साथ ही व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर अपने चार दिवसीय व्रत का समापन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता छठ का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार तथा समाज के कल्याण की कामना की। घाटों पर प्रसाद वितरण, बच्चों की हंसी और श्रद्धा के गीतों से माहौल भक्तिमय बन गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को चाय, नाश्ता और जल वितरित कर सराहनीय सेवा कार्य किया। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, विजय साव, अशोक मालाकार, आर्यन सैनी, अशोक सिंह, अरुण साव, राहुल सिंह, विरेन्द्र बहादुर सिंह, राजेश सिंह, छोटू सिंह आदि लोग मौजूद थे । जगह-जगह नगर निकाय द्वारा साफ सफाई व लाईट व्यवस्था व जिला प्रसाशन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सभी कोयलांचल वासियों एवं देशवासियों पर बनी रहे छठ मैया की कृपा : राजकुमार अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,,,

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व जो भगवान सूर्य के शक्ति का प्रतीक है और हमारे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज इस त्यौहार को लोग पूरी श्रद्धा – भक्ति और शुद्धता के साथ मना रहे हैं । छठ मैया की कोयलांचल वासियों, राज्य वासियों समेत पूरे देशवासियों पर कृपा बनी रहे । हमारा देश सभी विपदाओं को पार कर परम् वैभव की ओर पहुंचे । हमारे धर्म की जो मान्यता है जियो और जीने दो उसे कायम रखें । साथ ही अपने देवी देवताओं की जो मान्यता है एक हाथ में उनकी लोगों के लिए आशीर्वाद है लोक कल्याण की भावना है । वहीं दूसरे हाथ में हथियार भी है यदि कोई दृष्टा करता है तो उसे दंड देकर भी समाज का भला करने की शक्ति है । सभी कोयलांचल वासियों और देश वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक-हार्दिक बधाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *