झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड के सभीप भागाबांध थाना क्षेत्र काशीयाटाड़ निवासी माधुरी देवी (50) के साथ दो युवकों ने सोने के जेवरात के साथ 20 हजार का ठगी कर फरार हो गया। घटना की पूरी करतूत मातृसदन के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित महिला से बात कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस फुटेज को अपने साथ ले गया। पीड़ित महिला झरिया थाना में लिखित शिकायत दिया है। पुलिस को बताया कि रविवार को अपने बेटी के इलाज मातृ सदन में करा रहे है। चाय लाने के लिए चार नंबर गई थी। जब वापस लौटा तो दो युवक मेरे सामने आया कहा कि तुम बहुत कष्ट में हो, तुम्हारा दो पुत्र है तो महिला ने कहा हां तुम्हारा घर में बहुत बड़ा विपत्ति आने वाला है। यह सुनकर महिला घबरा गई। युबक ने कहा कि तुम्हारे शरीर जो धातु पहनी हुई है। यह सब खोलकर अपने बैग में डाल लो। महिला डर के मारे अपने सोने का कान के बाली और गले का चैन अपने पर्स में डाल लिया। पर्स में पहले से ही 20 हजार इलाज के लिए रखा हुआ था। युवक ने कहा कि पर्स मेरा हाथ में दे दो तुम्हारा संकट दूर कर देते हैं। तभी महिला पर्स युवक के हाथ में दे दिया। कहा कि तुम पीछे घूमो तुम्हारा सब संकट दूर हो जाएगा। जैसे ही पीछे घूमा दोनों युवक बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से ही महिला रो रो कर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो रही है। इस घटना के बाद से पुलिस रेस हो गई है। आरोपियों तलाश में जुट गई है।
