झरिया । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हर बार मन की बात में अलग-अलग मुद्दों पर लोगों से अपने विचार साझा करते हैं, रविवार को उन्होंने मन की बात में देशवासियों को संबोधित किया । पीएम मोदी जी के 127वीं मन की बात को झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजकुमार अग्रवाल जी ने अपने समर्थकों के साथ बैठकर सुना । राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा तत्कालीन विषयों पर जिस तरह से सभी चीजों को संज्ञान में लेकर विषयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखना और बे बाकी से अपनी बात करना अपने आप में अनुकर्णीय है । आस्था के महापर्व छठ पर्व को लेकर और आज के जीवन के महत्व को लेकर देशवासियों को संबोधित करना इस बात को दर्शाता है कि उन्हें देश के प्रत्येक मान बिंदुओं की गहरी पकड़ और पहचान है । इसके साथ ही देशवासियों से ये अपील करना कि स्वदेशी अपनाएं स्वदेशी सामान खरीदें यह काफी सराहनीय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *