झरिया । आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर झरिया का पुरानी संस्था झरिया नागरिक संघ द्वारा छठ वर्ती माताएं बहने को नहाए खाए के अनुष्ठान हेतु निशुल्क कद्दू का वितरण किया गया छठ पूजा में कद्दू भात एक खास पकवान है, जिसे ‘नहाय-खाय’ के दिन खाया जाता है। यह शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए होता है और इसमें कद्दू, चावल और चने की दाल का उपयोग होता है। कद्दू में पानी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर होता है, जो शरीर को पोषण देता है और पाचन में सुधार करता है। यह व्रत के लिए ऊर्जा भी प्रदान करता है, खासकर 36 घंटे के निर्जला उपवास के लिए अत्यंत उपयोगी है । उपस्थित सम्मानित सदस्यों ने कहा कि हम धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में निरंतर सक्रिय रहेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया नागरिक संघ के कोषाध्यक्ष भगवान दास केसरी पूर्व पार्षद अनूप कुमार सावं श्री महेश प्रसाद गुप्ता राजू वर्मा प्रशांत श्रीवास्तव कमल किशोर गुप्ता विमल साव सुमेंन दत्ता मृणमय दत्त अशोक वर्मा विभूति शरण सिंह श्री राम श्रेष्ठ झा श्री राजेश अग्रवाल राकेश केसरी विशाल वर्मा पिंटू बर्मन श्याम श्याम अतुल मोदक संतोष गुप्ता आनंद केसरी अर्जुन निषाद बंटी बर्मन आर्यन सैनी उपस्थित थे ।
