अभिषेक मिश्रा

चासनाला । आगामी २५अक्टूबर से छठ महापर्व का शुभारंभ होने जा रहा है।इसी को घ्यान में रखते हुए सुदामदीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को परघाबाद स्थित छठ घाट तलाव में सफाई अभियान चलाया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था छठ व्रतियों को छठ महापर्व में परेशानी न हो।
इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा की शनिवार को चार दिवसीय महापर्व आरम्भ हो रहा है इन्हीं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया की क्षेत्र के छठ घाट की साफ सफाई होनी चाहिए। ताकि महापर्व में व्रतियों को परेशानी न हो। उसी को ध्यान में रख कर पुलिस टीम तथा वार्ड ४९ के पूर्व पार्षद व स्थानीय के सहयोग से साफ सफाई किया गया है । कहा की व्रतियों को बिना किसी परेशानी के छठ महापर्व में छठ घाटों पर अर्घ्य अर्पित कर सके। कहा की इस पुण्य कार्य में सभी का सहयोग होना चाहिए।

वहीं वार्ड ४९के पूर्व पार्षद बिरेन गोराई ने कहा की छठ महापर्व हमारी आस्था का प्रतीक है इसलिए छठ घाटों की सफाई जरूरी थी। इस मौके पर सुदामडीह पुलिस ,वार्ड ४९ के पार्षद,व स्थानीय लोगों के अलावे समिति के सदस्य उपस्थित थे। इधर वार्ड ५२के पार्षद सह जिला मंत्री श्री मति प्रियंका देवी के द्वारा सुदामडीह नोनिया बस्ती में छठ पूजा को लेकर सफाई अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *