झरिया । पूर्व धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता कंसारी मंडल का निधन काफी दुखदायी है । इनके निधन से पूरे कोयलांचल के लोगों में शोक वयाप्त है, विशेष रूप से सूडी समाज एवं वैश्य समाज के लोगों के बीच भी गहरा शोक है । इनका निधन एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नही हो सकती। यह बहुत सारे समाजिक संगठन से जुड़े रहे और जेएमएम के कर्मठ सदस्य के रूप में भी इन्होंने काफी ख्याति प्राप्त किया । वकालत पेशे में इनका एक अलग दृष्टिकोण था । सामाजिक एवं अन्य मामले को सुलझाने में भी यह काफी तत्पर रहते थे, इनके शांति और शालीनता व समझाने से बहुत से मामले सुलझ गए थे ।
