कुमार अजय

कतरास । झारखंड के धनबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला मंगलवार की रात सामने आया है । जहां पारिवारिक विवाद में जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ एक नम्बर निवासी पति – पत्नी और बेटी ने खाया जहर । घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर स्थानीय लोगों की जुटी भिंड । स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आनन- फानन में तीनों को भेजा अस्पताल । वही ग्रामीणों ने बताया कि राजा मिया ( 30 ) उसकी पत्नी अणिमा परवीन ( 26 ) और 3 वर्षीय बेटी ने जहर खाया था और तीनों की मौत जहर खाने से हो गयी है । हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवार के सदस्यों ने जहर क्यों खाया यह साफ नहीं हो सका है और ना ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *