कुमार अजय
कतरास । तेतुलमारी थाना अंतर्गत पांडेयडीह में जनता सायकिल स्टोर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल सा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर का रिपेयर किया जा रहा था। लाइटर से जला कर चेक करने के दौरान आग लगने की घटना घटी है। हादसे में झुलसकर दुकान संचालक सोनार बस्ती निवासी दुकान संचालक खेदान सोनार की मौत हो गई है । पुलिस की त्वरित सूचना पर झारखंड पुलिस फायर वैन मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। घटना से सड़क की आवागमन बंद कर दी गई।सड़के पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।पुलिस प्रशासन के सक्रियता से सुचारू रूप से जारी हुई सड़क मार्ग। थाना प्रभारी विवेक चौधरी के सहयोग से फायर बिग्रेड की वाहन पहुंचा।आग पर काबू पाया गया।
