अभिषेक मिश्रा
चासनाला l सेल कोलयरी डिवीज़न, चासनाला के सी एस आर विभाग की ओर से “फ्यूचर इनकम जनरेशन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम ” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है।
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में सेल कोलयरी डिवीजन रामनगर के महाप्रबंधक महाप्रबंधक श्री जसीम अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सेल चासनाला डिवीजन के उपमहाप्रबंधक डी जी एम श्री लवण टिकेदार, डिप्टी मैनेजर श्री बिभास मिश्रा, तथा सेल फाइनेंस डिपार्टमेंट से श्रीमती संपा भट्टाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अथिति समाजसेवी श्री रंजीत कुमार, रोशन सिंह, दशरत रवानी, संदीप कुमार, सौरभ सिंह आदि लोग उपस्थिति थे.
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्रों को हुनर और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और वोकल फॉर लोकल की दिशा में प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को सेल कोलयरी डिवीज़न द्वारा दो माह की अवधि का आवासीय प्रशिक्षण (रेजिडेंशियल ट्रेनिंग) प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
सेल की यह पहल क्षेत्र के युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने, उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
