अग्रसेन जी महाराज के जयकारों से गुंजा झरिया नगर

झरिया । अग्रोहा नरेश महाराजा अग्रसेन जी के 5150 वीं जयंती पर मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती पखवाड़ा 5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार की सुबह 11 बजे झरिया के श्याम मंदिर प्रांगण से भव्य व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । जो श्री श्याम मंदिर प्रांगण से निकलकर झरिया लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नम्बर, धर्मशाला रोड होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची । शोभा यात्रा में काफी संख्या में धनबाद जिला के श्रद्धालु व गणमान्य लोग शामिल हुए । अग्रसेन जी महाराज के जयकारों से गुंजा झरिया नगर अग्रसेन जी महाराज के लिए बज रहे भजनों के संगीत में श्रद्धालु झूमते गाते रहे । क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या महिलाएं और क्या जवान सभी अग्रसेन जी महाराज का जयकारा लगाते हुए थिरक रहे थे । शोभा यात्रा में विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गई, जिसमें झारखंड के संस्कृति की झलक, राजस्थान के संस्कृति की झलक, व महाराष्ट्र में गणेश वंदना की भी झलक देखने को मिली । साथ ही महाराजा अग्रसेन जी और उनके 18 पुत्रों का झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही । सम्मेलन द्वारा संचालित संस्थाओं के सभी स्कूलों व कॉलेज के वाद्य यंत्र बजाते हुए वहां के छात्र चल रहे थे। महाराजा अग्रसेन जी की झांकी देखते ही बन रही थी । कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी सम्मेलन झरिया अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल जी ने महाराजा अग्रसेन जी का विधिवत पूजन कर आरंभ किया । वही रामगढ़ से आई 22 सदस्य बरसात ग्रुप पार्टी के द्वारा बजाये गये सुनामी ने लोगों का मन मोह लिया । लोग घरों से बाहर आकर शोभायात्रा और झांकियों का आनंद ले रहे थे । मौके पर श्री राजकुमार अग्रवाल, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डॉ. ओपी अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद गोयनका, नथमल अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, ललित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रमोद जालूका, ललित कटेसरिया, अरुण बंसल, जगदीश तुलस्यान, रमेश रिटोलिया, महेश जालूका, गणेश अग्रवाल, रघुवीर गोयल, अजय भरतिया, सत्यनारायण भोजगडिया, ओम प्रकाश बजाज, बसंत गोयल, अनिल खरकिया, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल, कृष्णकांत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, चंद्र प्रकाश चौंखानी, विनोद अग्रवाल, विनोद मोदी, अंकुर अग्रवाल, शिव शंकर खंडेलवाल, अशोक दारूका, शिवकुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, चंद्र प्रकाश चौखनी, कृष्ण कुमार शंघाई, मीनू गोयल, किरण अग्रवाल, जया अग्रवाल, शीला चौखानी, सुमन अग्रवाल, किरण खरकिया, बीना अग्रवाल, नीता अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे ।

महाराजा अग्रसेन जी ने जो कहा समाजवाद और साम्यवाद उसे करके दिखाया : राजकुमार अग्रवाल,,,,
अपने जीवन में महाराजा अग्रसेन जी ने जो कहा समाजवाद और साम्यवाद उसे करके दिखाया । समाज में सब का भला हो और सब की सेवा हो ऐसा अपने वंशजों को कहा, आज भी उनके वंशज उनके मार्ग पर चलकर सेवा का कार्य कर रहे हैं । ज्ञात रहे की महाराजा अग्रसेन जी श्री राम जी के पीढ़ी के 39 वें वंशज थे । आज भी उनके वंशज सेवा का कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे यह संकल्प पूरे समाज का है ।

जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के ऊपर की गई फूलों की बारिश वह पर जल व शरबत का किया गया वितरण,,,,,,
शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के ऊपर फूलों की बारिश की गई । साथ ही साथ सतनारायण मंदिर, रानी सती मंदिर, मातृ सदन झरिया व विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, फ्रूटी व शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी ।

शोभा यात्रा में हाथों में तलवार लिए महिलाएं राजस्थानी परिधान में हुई शामिल,,,,,
शोभा यात्रा के दौरान काफी संख्या में महिलाएं हाथों में पारंपरिक शस्त्र तलवार लेकर चल रही थी, इस दौरान महिलाएं राजस्थानी परिधान में थी । ज्ञात हो कि हिंदुस्तान का एक इतिहास रहा है कि जब भी विदेशी आक्रांताओं ने भारत की जमीन पर हमला किया तो महिलाओं ने भी उनका डटकर मुकाबला किया और कई बार उनके दांत खट्टे किए ।

यह झांकियां निकली,,,,,,,,,
शोभा यात्रा के दौरान मारवाड़ी सम्मेलन झरिया की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की झांकी बनी थी । मारवाड़ी विद्यालय झरिया के द्वारा झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, चांद भैरव आदि की झांकी बनाई गई थी, साथ ही झारखंडी नृत्य करते हुए वहां की छात्राएं चल रही थी । बालिका विद्या मंदिर के द्वारा गणपति जी की झांकी बनाकर नृत्य प्रस्तुत किया गया । महिला महाविद्यालय द्वारा महाराष्ट्र की सबसे प्रमुख गणेश उत्सव की झांकी बनाकर राजस्थानी और महराष्ट्र के गुड्डी परिवार का नृत्य प्रस्तुत किया गया । मातृ सदन झरिया की ओर से महिलाओं की स्वास्थ्य चिकित्सा संबंधी झांकी निकाली गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *