निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवलबाड़ी में ग्राम 16 आना समिति के तत्वाधान में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के आगमन पर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वीरेंद्र मंडल ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा दुर्गा पूजा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृतिक समरसता का पर्व है।
माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि हमारे समाज में प्रेम, शांति और विकास का वातावरण बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी परंपरा से परिचित कराने का माध्यम हैं।।पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
मौके पर पुजा कमिटी अध्यक्ष उत्तम कुमार मंडल, सचिव निवास चंद्र मंडल, निर्मल मंडल, दीपू मंडल, तपन मंडल, निमाई मंडल, नवकुमार मंडल, गोविंदो दास, अशोक मंडल, निवास मंडल, चीनिवास मंडल, सरजू पंडित , मुकेश पाण्डेय , चित्रमोहन सेन , मंजीत दे , वीरू मंडल , श्याम सुन्दर राय,महावीर मरांडी , राजेश यादव एवं ग्रामवासी, श्रद्धालु और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। देवलबाड़ी क्षेत्र में यह आयोजन वर्षों से धार्मिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रहा है, जिसे इस बार भी बड़ी श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न किया गया।
