कुमार अजय

सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय वार्ता में नियोजन पर बनी सहमति

कतरास । दुर्गा पूजा अष्टमी के दिन भूली रोड तेतुलमारी में ओला कंपनी की स्कूटी संख्या JH 10 CX-1831 के चपेट में आने से 34 वर्षिय बीसीसीएल महिला कर्मी वर्षा देवी का ईलाज के दौरान 2 अक्टूबर (गुरुवार) को असर्फी हॉस्पिटल में मौत हो गयी थी।जिसके शव को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को तेतुलमारी थाना व बाद में सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के पास शव रखकर कार्यवाई व नाबालिग चालक पर कार्यवाई करते हुये नाबालिग चालक की गिरफ्तारी व कंपसेंशन की मांग कर रहे है,साथ ही बी सी सी एल के क्षेत्रीय प्रबंधन से नियोजन की भी मांग कर रहे है,मृतक महिला की एक पुत्र एक पुत्री है, घटना में 7 वर्षिय पुत्र परीक्षित कुमार भी घायल हो गया था।महिलाकर्मी सिजुआ क्षेत्र के भू संपदा विभाग में कार्यरत थी,घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई सन्नी कुमार फर्द बयान लिया था।कतरास पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया कि लिखित आवेदन के आलोक में कार्यवाई की जायेगी।तेतुलमारी थाना से शव को लेकर सिजुआ क्षेत्रीय कार्यलय पहुचे,वार्ता में मृतिका के छोटी बहन संध्या कुमारी आश्रित होने के कारण नियोजन देने पर प्रबंधन ने सहमति जतायी।वार्ता में ट्रेड यूनियन के जनप्रतिनिधि में रामप्रीत प्रसाद, रामेश्वर सिंह, बिजय यादव,लक्ष्मण पासवान, जीप सदस्य मो इस्राफील उर्फ लाला, पंचु सिंह,अमित सागर,विजय चौहान,सुधीर चौहान, दिलीप कुमार, दुर्गेश कुमार, राहुल कुमार, विनोद कुमार, व प्रबंधन की ओर से लोयाबाद पी ओ प्रमोद सिंह,एडमिन सिजुआ क्षेत्र
नीलेश जोशी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे,अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार सभी राशि का भुगतान किया जायेगा।असमय निधन से परिजनों का दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *