अभिषेक मिश्रा
चासनाला । शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा व विजया दशमी के अवसर पर गुरुवार को बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक पाथरडीह मोहन बाजार में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर रावण दहन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रावण दहन के लिए श्री राम लक्ष्मण व वीर हनुमान जी की झांकी निकाली गई। श्री राम ने बान मारा और रावण धू धू कर जल गया। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी का भव्य नजारा देखने को मिला। बरसाती मौसम के बावजूद भी हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चों ने रावण दहन के कार्यक्रम को देखा। रावण दहन के पूर्व आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन किया गया।
धू धू कर जलते रावण के पुतले से भी आतिशबाजी की आवाज गूंजती रही। रावण दहन कार्यक्रम को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह मजिस्ट्रेट आदि जूट हुए थे। मुख्य अतिथियों में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल,भाजपा वरिष्ठ नेता अरुण कुमार राय, बेंगू ठाकुर, विकाश मिश्रा,अशोक मिश्रा,भाजपा जोड़ापोखर अध्यक्ष अजय कुमार दास, विकास ओझा,कोणाल बनर्जी, अभिषेक पांडे,विशाल श्रीवास्तव उमेश यादव,आदि उपस्थित थे।
रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक यंग एसोसिएशन पूजा कमिटी के अध्यक्ष प्रभाष अग्रवाल, सचिव राजेश साव, महासचिव कैलाश विश्वकर्मा, मो:तारिक, सीडी मिश्रा, राम नाथ सिंह,रमेश अग्रवाल, आनंद कुमार, राजेश अग्रवाल, राहुल कुमार, देव नंदन, वनतुल पांडे,संजय पांडे, विजय,अमन,सत्येंद्र, काली दा,उपस्थित थे।
