झरिया । अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झरिया मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रसेन जयंती पखवाड़ा समिति के द्वारा शुक्रवार की सुबह को श्री झरिया धनबाद गौशाला बस्ताकोला में तुलादान एवं गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल जी ने सर्वप्रथम गौ सेवा कर तुलादान किया । इसके बाद समिति के सभी सदस्यों ने तुलादान किया । फिर सभी ने गौ पूजन के उपरांत बारी-बारी से गौ माता को गुंड, घांस, चोकर, रोटी आदि खिलाया । आज एकादशी का पावन दिन भी है । श्री अग्रसेन जी महाराज गौ सेवा किया करते थे और लोगों को गौ सेवा का महत्व भी समझाते थे। उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलते हुए आज का गौ सेवा एवं तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, द्वारका गोयनका, सत्यनारायण भॊजगड़िया, अरुण बंसल, ललित कटेसरिया, अनिल खेमका, महेश जलूका, नरेश अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, प्रमोद जलूका, बसंत गोयल, अमित भूतगड़िया, किरण अग्रवाल, मीनू गोयल, शारदा बंसल ।
