अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह बस्ती निवासी सरदार पप्पू सिंह के आवास के मेन गेट का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने बीती रात १२ हजार नगदी समेत लगभग पांच लाख के आभूषण की चोरी कर चलते बने। बताया जाता है कि अपनी बेटी सिमरन के साथ रहा करते थे। जो दशहरा को लेकर अपनी बेटी के साथ ससुरार बांकुड़ा गए हुए थे।सूचना पर आज १२बजे अपने घर नुनूडीह पहुंचे है। उन्होंने बताया की हम बाहर गए हुए थे। मै अपने छोटे भाई मनजीत सिंह,मुन्ना, व शमीम को रात्रि को रहने के लिए कहा था,परंतु एक दिन सोने के बाद गुरुवार की रात किसी कारण वश सोने नहीं आए।इसी का चोरों ने फायदा उठा कमरे में रखे तीन अलमारी का लॉकर तोड़ नगदी १२हजार समेत तीन सेट सोने का हार,पांच सेट कान की बाली, चोरी कर ले गए है।जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई है।वही सूचना पर जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार वास सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ले जांच में जुट गई है। तथा सी सी टी वी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है तथा जिसे जिम्मेदारी दी गई थी घर की तीन को शक के आधार पर पूछ ताछ् के लिए सुदामडीह पुलिस ले गई है। इधर इस चोरी की घटना से बस्ती में भय का माहौल व्याप्त है।
