धनबाद । आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी जगह कार्यक्रम हो रहे हैं इसी क्रम में धनबाद के कोयला नगर के नेहरू कॉम्प्लेक्स में भी संघ का कार्यक्रम आयोजित हुआ । संघ शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव बहुत ही उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ पथ संचलन से हुआ जो कोयला नगर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए नेहरू कॉम्प्लेक्स में आकर संपन्न हुआ इसके बाद शस्त्र पूजन संघ के पदाधिकारी – नगर संघचालक माननीय रतन अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार एवं सह विभाग कार्यवाह पंकज सिंह कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया । मौके पर आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि ‘संघ शताब्दी वर्ष पर संगठन को मजबूत करते हुए पंच परिवर्तन के विषय- पर्यावरण, सामाजिक सद्भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्व./ स्वदेशी को समाज के जन -जन तक स्वयंसेवक ले जाएंगे इसके पहले पंच परिवर्तन खुद मे आये ताकि उस परिवर्तन को देखकर समाज भी अपनाएगा ! पहले स्वयं से प्रारंभ करेंगे तो उसे देखकर समाज भी अपनाएगा, उन्होंने आगे कहा कि शक्ति की उपासना कर हम शक्ति प्राप्त करते हैं ।शक्ति का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए बल्कि शक्ति समाज में शांति लाने के लिए और सज्जनों की सहायता के लिए होनी चाहिए।हम मजबूत हैं तो दुर्जन निकट नहीं आएंगे पर दुर्बल रहने पर कोई भी शांति से हमे नहीं रहने देगा। दुर्बल को कोई नहीं पूछता है । मजबूत शरीर में जल्दी कोई रोग नहीं लगता है और मजबूत राष्ट्र पर कोई आक्रमण करने में सैकड़ो बार सोचता है। हमें खुद में परिवर्तन लाकर समाज और राष्ट्र को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *