रामावतार स्वर्णकार
इचाक:आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम योजना को सफल बनाने को लेकर शनिवार को
बीडीओ संतोष कुमार समेत अन्य विभाग के अधिकारियो ने सिझुआ बिरहोर टोला में बिरहोरों के साथ बैठक किया। इससे पूर्व अधिकारियों ने मवि सिझुवा के एक कमरे में आदि कर्मयोगी का एक कार्यालय खोला। जिसका उद्घाटन बिरहोरों के साथ उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, बीडीओ संतोष कुमार और मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत अधिकारियों ने बिरहोरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार मेहता ने बिरहोरों की पीड़ा सुनाते हुए कहा कि बिरहोरों के पास मकान नहीं हैं। वे टूटे फूटे मकान में वर्षों से गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने बिरहोर टांडा में विद्यालय, सामुदायिक भवन, पेयजल, और पेंशन की मांग किया। उन्होंने बताया कि ईनके पास मोबाइल नहीं रहने के कारण अधिकतर लोगों का आधार और वोटर आईडी कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अबतक नहीं बन पाया है जिसके कारण वे मतदान से वंचित रह जाते हैं। इतना ही नहीं इन दस्तावेजों के अभाव में पेंशन आवास जैसे सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसपर बीडीओ ने उन्हें उक्त समस्याओं से जल्द निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर आदिवासियों और जनजातियों के उत्थान हेतु सरकार ने योजना चलाई है जिसका लाभ आपलोगों को शीघ्र मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान सिझुआ बिरहोर टोला का नजरी नक्शा बनवाया गया एवं बिरहोरों द्वारा रखी गई योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया। उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता ने बिरहोरों के बच्चों की शिक्षा और आजीविका को सुधारने पर बल दिया। मौके पर कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि, कल्याण पदाधिकारी इंदुशेखर, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, जेएसएलपीएस क्लस्टर हेड राखी कुमारी, वनरक्षी पवन कुमार, आंगनबाड़ी सेविका बीना देवी, सरोज मेहता, गजाला प्रवीण, एएनएम सावित्री कुमारी, जलसहिया कंचन कुमारी, पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता अरुण कुमार बुधन बिरहोर, रामकिशन बिरहोर , प्रमोद बिरहोर, अजय बिरहोर, मुकेश बीरहोर, गोला बिरहोर, मंडा बिरहोर, छोटा बुधन बिरहोर , अनीता बिरहोरिन अनीता बिरहोर सुनीता बिरहोर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
