निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना आदिवासियों के लिए गौरव की बात है। उक्त बातें जामताड़ा जिला के 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिला अध्य्क्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा। वे मिहिजाम के पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में कहा की देश के इतिहास में यह पहला अवसर है। जहां पर देश के सर्वोच्च पद पर किसी आदिवासी को यह पद मिला है।इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा की एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला को राष्ट्रपति बनाने से आदिवासी समुदाय ही नही बल्कि देश के लिए गौरव की बात है।

बैठक में उपस्थित लोगो से कहा की इसके लिए प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम होगा। कहा की हेमंत सोरेन अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए द्रोपदी मुर्मू को वोट किया। उन्होंने गठबंधन सरकार के कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा की गठबंधन की कतिपय विधायक आए दिन सरकार को धमकाने की बात करते हैं।जो की सरासर गलत है।

इस बैठक में  जामताड़ा जिला बीस सूत्री सदस्य सह झामुमो उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर कैलाश प्रसाद साव, मदन मरांडी, प्रोफ़ेसर कृष्ण मोहन साव, नगर अध्यक्ष रामजीत यादव ,कामेश्वर तिवारी, वार्ड परिषद विष्णु देव मुर्मू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेरी मरांडी, सूरज रवानी, अवधेश शर्मा, जेनुअल अली,किस्तोरी हेंब्रम, अभिषेक सिंह, ननकू हेंब्रम, नाविक मंडल, आफताब आलम, विनोद साहू, अमरजीत यादव, अनिल मुर्मू, दुलाल मंडल, रामजतन सिंह, संदीप पासवान, डॉक्टर बी बी सिंह, मुरारी सोनी ,धर्मेंद्र चौधरी, राजू पासवान के अलावा काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक के माध्यम से कहा गया कि आगामी 21 जुलाई को द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के उपलक्ष में आतिशबाजी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *