निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । गुरुवार को जामताड़ा नगर अंतर्गत महुलडंगाल में भाजपा नगर अध्यक्ष गौऊर बाउरी के नेतृत्व में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वीरेंद्र मंडल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा देने वाले हैं। उनका ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ का दर्शन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देता है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में शास्त्रीजी , मनोज राउत , पिंटू रजक , विजय सिंह , शालू साह , सुकेन बाउरी, बुधन बाउरी, राशी देवी , यशोदा देवी , पूनम देवी , चंद्रा देवी , गोविन्दो बाउरी, आनंद बाउरी, माया देवी , किरण देवी दर्जनों शहरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
