कुमार अजय

कतरास । खानुडीह स्टेशन पर आज एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। आनंद बिहार–संतरा गाछी एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला यात्री की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पारसनाथ निवासी रिंकी पाठक (पति – सुनील पाठक, कार्यरत बीसीसीएल कोयला भवन, धनबाद) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे पारसनाथ स्टेशन से आनंद बिहार एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन में गलती से चढ़ जाने के बाद उन्होंने खानुडीह स्टेशन पर उतरने की कोशिश की। इसी दौरान फिसलकर नीचे गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर आरपीएफ और बाघमारा पुलिस मौके पर पहुँची और उन्हें बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी स्टेशन पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *