धनबाद । धनबाद में अपराधियों का आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है, यहां अपराधी कभी हत्या लूट जैसी घटना को निर्भीक होकर अंजाम दे रहे है । जिसका ताजा उदाहरण सोमवार को वासेपुर से सामने आया है । जहां वासेपुर के आरा मोड़ मटकुरिया चेक पोस्ट के समीप एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हत्या के बाद हत्यारों ने शव छुपाने के उद्देश्य से उसका शव आंगनबाड़ी केंद्र के सेप्टिक टैंक फेंक दिया। सोमवार को जैसे ही शव मिलने की खबर लोगों को हुई, इलाके में सनसनी फैल गई हैं। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई हैं। मृत युवक की पहचान मटकुरिया चेक पोस्ट के समीप के रहने वाले सोनू यादव के रूप में हुई हैं।

घटना की जानकारी के बाद बैंक मोड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा SNMMCH पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वही जानकारी के बाद मौके पर डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम भी पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द मामले का उद्भेदन करने का आदेश दिया। पुलिस का भी कहना है कि हत्यारों ने किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की फिर साक्ष्य छुपाने के लिए उसका शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

वही घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जबकि घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। लोग अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर सोनू की हत्या के पीछे क्या कारण है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले उद्भेदन हो जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *