अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सेल कोलियरी डिवीजन अंतर्गत चासनाला कोलियरी के ईएमइ विभाग के समीप शनिवार की रात्रि चोरों ने कॉपर की 30 फीट केबुल काटकर चोरी कर ली। इस दौरान रात्रि डियूटी पर तैनात सेल सुरक्षा बल होमगार्ड के जवानों ने पीछा कर चोरी का केबुल के साथ एक चोर को धर दबोचा। जिसे पाथरडीह पुलिस को सौप दिया है।
सेल चासनाला कोलियरी के एजीएम व होमगार्ड के इंचार्ज हरेन्द्र कुमार की लिखित शिकायत पर डिगवाडीह 10 नम्बर निवासी केबुल चोर छोटू अंसारी के विरुद्ध केबुल चोरी का मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि शनिवार की देर रात्रि चासनाला ईएमई विभाग के निकट केबुल चोरों ने 30 फीट ताम्बा का केबुल काटकर चोरी कर ली। जिसकी भनक मिलने के बाद होमगार्ड के जवानों ने पीछा कर 30 फीट केबुल के साथ चोर छोटू अन्सारी को धर दबोचा। जिसे सोमवार को धनबाद जेल भेज दिया है।
