झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के एना इस्लामपुर के समीप रविवार को बालू गिट्टी दुकान संचालक व ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। जिस मे दुकान संचालक शाहबाज अंसारी (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे झरिया स्थित एक निजि नर्सिंग होम ले गए जहां प्राथमिक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एक अस्तपताल भेज दिया गया। घटना का संबंध में बताया जाता है कि ईस्ट भगतडीह के रहने वाले बादशाह खान नामक युवक शाहबाज अंसारी की दुकान से गिट्टी बालू खरीद कर गया था ।बादशाह का कहना था कि उसे कुछ कम मात्रा में गिट्टी नाप कर दिया गया इसी बात को लेकर दोनों रविवार को भीड़ गए। बादशाह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से सवार होकर शाहबाज की दुकान पर पहुंचा पहले दोनों के बीच में तू तू मे में हुई इसी बीच बादशाह ने एक धारदार हथियार से शाहबाज पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों में धक्का मुक्की हुई स्थानीय लोगों के जमा होने पर बादशाह अपने दोस्त के साथ घटनास्थल का फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन मे जूट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *