झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के गुजराती मोहल्ला जैन मिलन धर्मशाला के समीप रहने वाले विजय साव के पुत्र चाउमीन विक्रेता सोनू साव (26) ने अपने घर के एक कमरे में बेल्ट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । मामले को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह मृतक सोनू अपने पत्नी को निरसा स्थित उसके मायके छोड़ने गया था । पत्नी को छोड़कर वापस अपने घर झरिया लौट आया और फिर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घर वालों ने जब सोनू को फंदे से झूलता देखा तो चिल्लाने लगे, इस दौरान मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और सोनू को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । सोनू अपने पीछे माता-पिता पत्नी बच्चा व भाई समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है । वही मामले की जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है ।

मेन रोड झरिया में था चाउमीन दुकान,,,,,,
सोनू झरिया के मेन रोड स्थित गोकुल मिठाई दुकान के समीप चाऊमीन व पास्ता का दुकान लगाता था । वह रोज सुबह सब्जी मार्केट जाता था व दुकान के लिए सब्जियां लाता था दिन भर घर मे दुकान लगाने की तैयारी करता था और शाम में दुकान लगाकर अपनी चाउमीन की दुकान चलाता था ।

माता-पिता, पत्नी व बच्चे के साथ रहता था सोनू,,,,,
मृतक सोनू अपने माता-पिता अपनी पत्नी और बच्चों व भाई के साथ हंसी खुशी रहता था । अचानक सोनू के द्वारा आत्महत्या करने के इस घटना से घर व मोहल्ले के लोग भी काफी स्तब्ध और चकित हैं ।

ढाई वर्ष पूर्व हुई थी शादी,,,,, मृतक सोनू साव का विवाह लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुआ था और उसे एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है । हालांकि घटना के बाद से लोगों को यह चिंता सता रही है कि अब उसके पत्नी और बच्चे का क्या होगा, उनका भरण पोषण कैसे होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *