झरिया । झरिया शहर से सटे भालगोड़ा इलाके में पानी की भीषण किल्लत को देखते हुए विधायक श्रीमती रागिनी सिंह की ओर से दिशा सदस्य राज किशोर जेना ने जेएमसी और झमाडा अधिकारियों के साथ दौरा कर पेयजलापूर्ति सुचारू करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि भालगोड़ा के लगभग पाँच-छह सौ परिवार एक अर्से से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है। यहाँ लोगो का मांग है कि जेएमसी द्वारा बिछाए गए नए पाइप लाइन से उन्हें कनेक्शन दिया जाए। दौरे में श्री जेना के साथ झमाडा के एसडीओ सचिन झा व जेएमसी के अधिकारियों के अलावा झरिया नगर महामंत्री श्रवण राम, संतोष राबानी, मिरिंडा अजय रबी दास, प्रोमाद राम नैकी भूईआ आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *