कुमार अजय

मारपीट के बाद मामला पहुचा थाना,एक गया जेल

कतरास । तेतुलमारी कोल डंप को प्रबंधन द्वारा डी 13 को पंजाबी मोड़ के समीप रातों रात डंप शिफ्टिंग किये जाने के खिलाफ सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष असंगठित मजदूर कोलियरी कार्यलय पहुचे तो प्रबंधन व उनके बीच धक्का मुक्की करते हुये सभी को कार्यालय से बाहर निकलवाने लगे। जिससे मजदूर आक्रोशित हो गये।
जबकि तेतुलमारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी सुनील कुमार दास ने घटना के साफ इंकार करते हुये कहा कि सैकड़ो की संख्या में
असंगठित मजदूरो ने हुजूम बनाकर कोलियरी कार्यालय में पहुचे और गाली गलौज करते हुये मारपीट करते हुये सरकारी काम मे बाधा डालने व जाती सूचक कर्मियों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया ,सभी लोगों ने प्रबंधन की पिटाई करने लगे,घटना के बाद तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय में अधिकारी एसोसिएशन ने बैठक कर घटना की निंदा करते हुये कहा कि घटना निंदनीय है। असंगठित मजदूर के ओर से मैना देवी ने तेतुलमारी थाना में लिखित शिकायत देकर कोलियारी एजेंट पर जाती सूचक गाली गलौज करते हुये धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है।मैना देवी ने तेतुलमारी थाना में लिखित शिकायत देकर प्रबंधन के खिलाफ जांचोंप्रांत कार्यवाई करते हुये न्याय की गुहार लगाई है। जबकि दूसरे ओर तेतुलमारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एस के दास ने अपने आवेदन में लिखा है कि वे अपने कार्यालय में बैठे थे तभी अचानक मनोज के साथ सैकड़ो लोग आकर अचानक मारपीट करने लगे।मुझे समक्ष नही आया कि ऐसा क्यों हुआ।घटना के बाद कोलियरी कार्यालय में सिजुआ क्षेत्र के सभी कोलियारी के अधिकारी ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। एजेंट एस के दास के लिखित शिकायत पर तेतुलमारी थाना में कांड संख्या 63/25 दर्ज कर मनोज मल्लाह को न्यायलय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *