कुमार अजय
धनबाद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नवजीवन एकेडमी, नुनुडीह के निदेशक मिथलेश दास को “टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था (IPTA) द्वारा 07 सितंबर 2025 को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची, जमशेदपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर के 221 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और उड़ीसा सहित विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों ने इस समारोह में भाग लिया। IPTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। उन्होंने मांग की कि निजी शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक सम्मान योजना शीघ्र लागू की जाए और संविधान में भी इसका अधिनियम बने। सम्मान प्राप्त करने पर मिथलेश दास ने कहा, यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं बल्कि नवजीवन एकेडमी की पूरी टीम, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ शिक्षा सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। इस उपलब्धि से नवजीवन एकेडमी नुनुडीह के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
