अभिषेक मिश्रा

चासनाला सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित गुलगुलिया पट्टी में रविवार की देर रात पति ने ही अपनी पत्नी के साथ इतना मार पीट कर दिया घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ले शव को कब्जे में ले पोस्मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।तथा पति को हिरासत में ले कर पूछ ताक्ष करने में जुटी है।

बताया जाता है की उमेश अघोरी गुलगुलिया उर्फ मांझी दिहाड़ी मजदूरी कर अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी 30वर्षीय सोनिया गुलगुलिया अपने घर पर नहीं थी।जो 8बजे से अपने घर से कही गई थी जिस कारण वह अपने घर बिलंब से पहुंची,इसी बात को ले पति पत्नी में झगड़ा मच गया इसी क्रम में मारपीट की वजह से उसकी जान चली गई।मृतक को कोई बच्चा नहीं था।एक लड़के राजा गुलगुलिया को गोद ले रखा था।जो उस वक्त काम पर था आने पर घटना की जानकारी मिली।
इस मामले में मृतिका की बड़ी बहन रेखा ने बताया की मारपीट करने के कारण मेरी बहन की जान गई है।इसे तो कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बेवज हर समय बहन के साथ मारपीट किया करता था।
वहीं इस घटना से गुलगुलिया समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोग तरह तरह की बात कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *