अभिषेक मिश्रा
चासनाला । विगत 6 माह से पानी की घोर संकट से झेल रहे बीसीसीएल के सुदामडीह रिवर साइड, न्यू माईनस, मेन कालोनी वासियों ने 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, मोटर पम्प के पार्ट पुर्जे उपलब्ध कराने तत्काल पानी की आपूर्ति करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सुदामडीह 5 नंबर रेलवे साइडिंग में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व सभा कर अनिश्चित कालीन चक्का जाम कर दिया है। जिस कारण पूरी तरह डिस्पैच ठप हो गया है।
आंदोलन का नेतृत्व भाजपा जिला महानगर मंत्री सह पूर्व पार्षद प्रियंका देवी कर रही है।
इस दौरान प्रियंका देवी ने कहा कि पिछले सुदामडीह रिवर साइड,न्यू माईनस, मेन कालोनी वासियों को पानी की घोर संकट से जूझना पड़ रहा है। नियमित पानी की आपूर्ति करने की मांग को लेकर हमने 2015 से पूर्व सांसद पी एन सिंह वर्तमान संसद ढुल्लू महतो निवर्तमान विधायक, वर्तमान विधायक बीसीसीएल सीएमडी एवं जीएम को पत्र प्रेषित कर पानी आपूर्ति करने की मांग किया था। परन्तु अभी तक कोई पहल नहीं किया गया। जिस कारण लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि पम्प हाउस में बड़ा पम्प चलाने के लिए 500 के बी ए का ट्रांसफार्मर एवं स्वीच लगाना होगा। पंप हाउस में हेजिंग लॉन्ग बुश शॉर्ट बुश नहीं रहने के कारण जल मिनट में पानी नहीं छोड़ रहा है। वही इलेक्ट्रिकल फोरमैन से मेकेनिकल फोरमैन का काम लिया जा रहा है। जिस कारण सही जानकारी नहीं होती है। वहां मेकेनिकल फोरमैन दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुदामडीह क्षेत्र में पानी की समस्या का जब तक समाधान नहीं होता है तब तक रेलवे साइडिंग का चक्का जाम रहेगा।
मौके पर प्रदर्शन व सभा में पूर्व पार्षद प्रियंका देवी, भाजपा नेता उचित महत्व, नागेंद्र सिंह, राम बालक सिंह, मो,अब्बास अंसारी, विशाल श्रीवास्तव, उज्ज्वल मंडल, भोज गोराई, भिखारी राणा, नरेंद्र सिंह, माला देवी, मीना देवी, शीला देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी, फूलवंती देवी, पूजा डेवी, सीमा डेवी आदि उपस्थित थे।
