धनबाद । रविवार को सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के द्वारा रांगा टाड स्थित दुर्गा मंडप में कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। सर्व प्रथम भगवान भोलेनाथ जी की पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सह पत्नी जया सिंह ने पूजा अर्चना कर भोले नाथ जी का दुध दही घी मधु आदि से अभिषेक किया गया।

साम को धनबाद के पुर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल और समिति के महिला विंग के द्वारा फीता काट और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
यह शिविर लगातार पूरे सावन महीने तक चलेगी।
यहां कांवरियों के लिए शुद्ध भोजन ठहरने की व्यवस्था के साथ साथ मनोरंजन के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

आज के कार्यक्रम में समिति के विपिन अग्रवाल, भरतजी भगत, दिलीप सिंह, अशोक पंडित , प्रवीण कुमार, गुड्डू साव, पिंकी सिंह, पिंकी गुप्ता, जया सिंह, संजय तिवारी, नविन गुप्ता, राजेश मालाकार, तारक नाथ दास, कृष्णा आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *