अजय कुमार जीतू
कतरास । तेतुलमारी माडा कार्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन को लेकर रविवार को आदर्श युवा संगठन नामक सामाजिक संस्था के सदस्यों के द्वारा तेतुलमारी के विभिन्न स्थानो पर धार्मिक ध्वजारोहण किया गया, सदस्यों ने इलाके का भ्रमण कर लोगों से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। सदस्य ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी का यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में भगवान शिव के नाम अखंड किया जाएगा तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।मौके पर अमित कुमार सागर उर्फ रवि प्रजापति, दुर्गेश कुमार,शशि कुमार साहनी, कुमार अजय,बिट्टू कुमार ,प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, राहुल कुमार, सन्नी कुमार साहनी, रंजय कुमार,पिंटू चौबे सहित शामिल थे।
