अभिषेक मिश्रा

चासनाला । बार एसोसिएशन धनबाद के नव निर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के झरिया राजवाड़ी रोड स्थित आवास पर रविवार को सीपीआई(एम) व बीसीकेयू चासनाला शाखा के नेताओं ने पहुंच कर जीत की बधाई दी। फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया एवं बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि आपके प्यार व स्नेह मिलता रहे। हमारे लिए इससे बड़ा खुशी कोई नहीं होगी। बार एसोसिएशन धनबाद का अध्यक्ष पद की जीत हमारी जीत नहीं एसोसिएशन के विद्वान सदस्यों एवं आप सबकी प्यार की जीत है।

स्वागत एवं सम्मानित करने वाले में बीसीकेयू केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदर लाल महतो, सीपीआईएम के लोकल कमिटी सचिव योगेन्द्र महतो, गोपाल विश्वकर्मा, कार्तिक ओझा,जवाहर लाल महतो, रज्जप अंसारी, राजू ओझा, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *