झरिया । टाटा कंपनी के जामाडोबा सीआरओ कॉलोनी से सटे 5 नंम्बर पहाड़ी बस्ती के निवासियों का बिजली-पानी काटे जाने का मामला अब उग्र रूप लेने लगा है। पिछले कई महीनों से सुविधाओं से वंचित लगभग 100 परिवारों के 500-600 लोग आज एकजुट होकर विरोध में सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर दिशा सदस्य राज कुमार जेना ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने की अपील की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले टाटा कंपनी द्वारा CSR योजना के तहत बस्ती में पानी और बिजली दी जाती थी, लेकिन खदानें बंद होने के बाद सुविधा बंद कर दी गई। कुछ माह पहले झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह के पहल के बाद आपूर्ति बहाल की गई थी, परंतु पिछले 10-12 दिनों से फिर से पानी और बिजली काट दी गई है। इससे एक और जहाँ बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं बीमार,बुजुर्गों और नवजात शिशुओं का जीवन नरकीय बना हुआ है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पास की भौरा 16 नम्बर स्थित बीसीसीएल की जमीन पर बसे मुस्लिम बस्ती को इसी बस्ती से होकर गुजरे पाइप से पानी दिया जा रहा है जबकि उनके आपूर्ति रोक दी गई है। उन्होंने इसे पक्षपात बताते हुए विरोध किया और कंपनी पर साजिश का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बस्ती का अधिकांश भाग सरकारी जमीन पर बसा है, जबकि कंपनी इसे अपना बताकर ग्रामीणों को हटाने पर आमादा है।

ग्रामीणों ने मानवीय पहल के तहत बच्चों की पढ़ाई, बीमारों व बुजुर्गों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिजली-पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मामला अब प्रशासन और कंपनी की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है।

राज कुमार जेना ने सांसद ढुल्लू महतो और विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जल्द ही टाटा कंपनी, झरिया सीओ और संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर समाधान निकाला जाएगा।

उद्देलित लोगों में उज्ज्वला देवी, सुमित्रा देवी, हल्दमानी देवी, मीना देवी, संजू देवी, कीर्ति देवी, सावित्री देवी, सरिता देवी, मंजु देवी, नीलमणी देवी, सुरेखा देवी, तत्य्या कुमारी, शीला देवी, बबीता देवी, निर्मला देवी, मनोज पांडेय, संतोष कुमार, मनोज पासवान, जित्तु राजभर, रबिंद्र कुमार, लोटन राजभर, लोकनाथ, मनोज प्रताप, संतोष यादव, मिर्दुल कुमार, राज कुमार, घनश्याम शॉ, राजनीति रावानी, रघु रावानी, राकेश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *