धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के नीलांचल कॉलोनी में रिटायर्ड चिकित्सक के पत्नी की मौत होने की सूचना है। सरायढेला पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताया जाता है कि पीएमसीएच (SNMMCH) के सर्जरी डिपार्टमेंट में विभागाध्यक्ष पद से रिटायर्ड डॉक्टर एमपी झा (डॉ महेंद्र प्रसाद झा) की पत्नी रविवार की सुबह घर में मृत पाई गई। जिसके बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह डॉ झा मॉर्निंग वॉक के लिए गए हुए थे। जब डॉ झा वापस लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को मृत पाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। घटना के बाद डॉ झा के परिजन SNMMCH के अधीक्षक समेत कई डॉक्टर उनके आवास पर पहुंचकर ढाढ़स बांधते रहे। हालाँकि पुलिस अबतक कुछ भी बोलने से बच रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि डॉ झा की पत्नी की मौत कैसे हुई है।
