कुमार अजय

कतरास । रांची नगरी के रिम्स 2 से बड़ा आंदोलन करेंगे, जरूरत पड़ी तो जान दे देंगे मगर जमीन नही देंगे उक्त बातें बाघमारा अनुमंडल के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरीकला उत्तर पंचायत के मूखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा की हमलोग खेतिहर मजदूर है खेती करके जीवन यापन करते है,किसी कीमत पर जमीन नही देंगे,एक रैयत ग्रामीण को तेतुलमारी थाना बुलाये जाने पर सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीण थाना पहुचे जब थाना में वार्ता सफल नही होने के बाद सभी ग्रामीण एस डी पी ओ बाघमारा के कार्यालय में बैठक समझौता के लिये बुलाया गया,जहाँ सभी ग्रामीण रैयत मौजूद थे। देर शाम बी सी सी एल के अधिकारियों ने तेतुलमारी थाना में मिलकर आज की घटना की जानकारी दी।जानकर सूत्रों की माने तो शुक्रवार को बी सी सी एल के अधिकारियों की टीम पुनः जमीन अधिग्रहण के लिये जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *