झरिया ।समाजसेवी एवं जनता मजदूर संघ के कद्दावर नेता स्व. कामता प्रसाद सिंह की नौवीं पुण्यतिथि उनके बस्ताकोला स्थित आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। पुजारी आचार्य मनोज पांडे, विक्की पांडे और योगेश पांडे ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। व्यास सरगुन की टीम ने भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसायी व समाजसेवी कुंभनाथ सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह उपस्थित रहीं। दोनों ने स्व. कामता प्रसाद सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।कुंभनाथ व शताक्षी ने कहा कि इनके द्वारा मजदूर हीत मे किए गए कार्य के बारे मे अक्सर सूनने को मिलता है।वे हमेशा मजदूर हीत मे काम करते थे।मजदूर के हीत के साथ इन्होंने समझौता नहीं किया।कार्यक्रम में स्व. कामता प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह, बड़ी भाभी कौशल्या सिंह, पुत्र मनीष सिंह (रिंकू सिंह), संदीप सिंह (संजू सिंह), पुत्री ममता सिंह, भतीजा पंकज सिंह (प्रबंधक), छोटे भाई जितेंद्र सिंह, गौरव सिंह, सुमित सिंह, बलवंत सिंह, डब्लू सिंह, सार्थक सिंह, आर्या सिंह, पूजा सिंह, रामनाथ सिंह, मंजू देवी, रितेश सिंह, मयंक सिंह, लिली सिंह,, भाजपा नेता मानस प्रसून ,पिंकू चौबे,हरेराम सिंह,प्रकाश सिंह व अमीत सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य व स्थानीय लोग हिसार सर बीसीसीएल के कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह आयोजन स्व. कामता प्रसादत सिंह के समाजसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *