अभिषेक मिश्रा
चासनाला । भौरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक नाबालिक लड़की कही से भटक कर पहुंच गई है। वह अपना नाम अंशू कुमारी पिता ललन प्रसाद मां सरस्वती देवी ग्राम चारथा थाना माली जिला औरंगाबाद का रहने वाली बता रही है। वह कैसे भटक कर यहां पहुंची है उसे कुछ याद नहीं आ रहा है। वह काफी डरी सहमी हुई है।
बालिका को भौरा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास खड़ी इधर उधर भटकते हुए लोगों ने देखा। जिसके बाद पूछताछ करने पर वह लोगों को बताया कि हम औरंगाबाद से भटक कर आ रहे है। स्थानीय लोगों ने सुदामडीह पुलिस को सूचना दिया। सुदामडीह पुलिस ने बताया कि नाबालिक लड़की को जीआरपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वह राजकीय उच्च विद्यालय चारथा महादेवा औरंगाबाद में की छात्र है। जीआरपी पुलिस ने उसके परिजनों तथा अपने वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दे दी है।
