अभिषेक मिश्रा

सिन्द्री/झरिया । जिले के सिंदरी के मनोहरटांड में गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मनोहरटांड निवासी रोहित महतो और उत्तम मल्लिक बारिश के बचने के लिए एक मंदिर में पहुँचे। जहां बिजली गिरने से दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पास के क्लिनिक में युवकों को ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताते चले कि उत्तम मल्लिक के दो बच्चे है। एक बच्चे पांच साल का है, जबकि एक बच्चा दो महीने का है। जबकि रोहित महतो की शादी नही हुई है। घटना के बाद पूरा इलाका गमगीन हो गया है। दोनों युवक दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *