अभिषेक मिश्रा

चासनाला । कोलवाशरी स्थित मिवान स्टील मोनेट कोलवासरी के मुख्य गेट के समीप कुलटाड बस्ती निवासी शिवशंकर उर्फ जादू महतो के शव के साथ नियोजन एवं मुआवजा की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहा प्रदर्शन व धरना बुधवार की देर रात्रि प्रबंधन,प्रशासन,व डुमरी विधायक जय राम महतो के साथ हुई समझौता वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

जिसमें मृतक की पत्नी देवती देवी को 12दिनों के अंदर नियोजन देने,एवं जमीन का जांच सत्यापित करने के बाद नियोजन की स्थिति में नियोजन ,मुआवजा की स्थिति में मुआवजा देने पर सहमति बनी।
वार्ता में प्रबंधन की ओर से बीसीसीएल जीएम सोहेल इकबाल,मोनेट जीएम कामेश्वर सिंह,सी ओ झरिया मनोज कुमार,दंडाधिकारी अभय कुमार,डुमरी विधायक जय राम महतो, थाना प्रभारी पाथरडीह अंशु कुमार आदि शामिल थे।कोलवासरी के पीओ कार्यालय में आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को दो बजे के लगभग समझीता वार्ता समाप्त हुई।परंतु एग्रीमेंट कॉपी उपलब्ध नहीं होने के कारण मृतक के शव को गुरुवार को 11 बजे कोल वाशरी गेट से उठा लिया गया। जिसका अंतिम संस्कार दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र पीयूष कुमार ने दिया ।
वही वार्ता के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि मृतक जादू महतो की पत्नी देवंती देवी को 12 दिनों के अंदर नियोजन देने पर सहमति बनी। जबकि विवादित जादू महतो के वंसज की जमीन को सेल ने 1960-61 में अधिग्रहण किया था और बाद में बीसीसीएल को सेल ने स्थानांतरित कर दिया था। उनकी जमीन के कागजातों को सत्यापित करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी के कार्यालय में दस्तावेज की जांच कराई जाएगी। जांच में नियोजन की स्थिति में नियोजन एवं मुआवजा की स्थिति में मुआवजा देना होगा। वही आश्रित को फार्म 3 निर्गत कराया जाएगा। जिसमे बीसीसीएल के किसी इकाई में पेटी कांट्रेक्ट दिया जाएगा। कहा कि न्याय के लिए व्यक्ति को मरना पड़ेगा यह उचित कदम नही है। वही बड़का गाँव की विधायक अम्बा प्रसाद स्व जादू महतो के घर पहुँच शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *