झरिया । पिछले 5 दिनों से लापता कोलकर्मी विवेक यादव का शव बुधवार को लोदना ओपी क्षेत्र के एक बंद घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था । इसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार यादव ने स्थानीय पुलिस को विवेक के गुमशुदा होने का शिकायत किया था । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सौंप दिया । परिजन शव के साथ चांदमारी कोलियरी गुरुवार को पहुंचे । बीसीसीएल प्रबंधन से उसकी पत्नी को नियोजन देने की मांग करने लगे । इस दौरान काफी संख्या में बीसीसीएल कर्मी व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए । जब मृतक के परिजनों की मांगे नहीं मानी गई तब धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल के द्वारा मृतक के परिजनों को इंसाफ दिलाने का पहल किया गया । इस दौरान राजकुमार अग्रवाल चांदमारी पहुंचे और बीसीसीएल के एरिया 9 के जीएम अनिल कुमार के साथ वार्ता कर जल्द से जल्द मृतक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा देने की बातें कही, इसके बाद तत्काल दाह संस्कार के लिए तत्काल 75 हजार नगद व आश्रित को नियोजन पर सहमति बनी । मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, ओबीसी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रवण चंद्रवासी, सुब्रत पांडे एपीएम बस्ताकोला क्षेत्र, अभिषेक शर्मा परियोजना पदाधिकारी बस्ताकोला कोलियरी, मनोरंजन सिंह पीएम बस्ताकोला क्षेत्र, कृष्ण कुमार पीएम बस्ताकोला कोलियरी, रामसेवक पासवान, बंबेश कुमार सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र पासवान, रविंदर यादव, राहुल यादव, रोशन यादव, सूरज यादव, अमरनाथ यादव समेत अन्य यूनियन के कई नेता व गणमान्य लोग मौजूद थे ।
तत्काल 75 हजार नगद और परिवार के सदस्य को नियोजन पर बनी सहमति,,,,,
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल जी ने बताया कि धनबाद के सांसद महोदय ढुल्लू महतो ने बीसीसीएल एरिया 9 के जीएम अनिल कुमार से फोन पर बात कर मुआवजा व नियोजन देने की बात कही, जिसके बाद बीसीसीएल की ओर से 75 हजार तत्काल नगद एवं आश्रित को नियोजन देने पर सहमति बनी है । साथ ही एक महीने के अंदर सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करके पीड़ित परिवार को नियमानुसार सारी सुविधा देने की बात हुई ।
परिजनों का का रो-रो कर है बुरा हाल,,,,,
मृतक विवेक यादव की माँ सुधा देवी, पत्नी अमृता देवी, बहन समेत परिजनों के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
5 माह पूर्व हुई थी विवेक की शादी,,,,,,,
विवेक की शादी 5 माह पूर्व हुई थी । जिसके कारण कार्यालय के दस्तावेज में उसके पत्नी का नाम नहीं चढ़ सका था । प्रबंधन ने परिजनों को नियमानुसार आवेदन देकर अपना दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही । कोलियरी के दस्तावेज में नॉमिनी के रूप में उसकी मां का नामांकित है ।
दुखद घटना, अभिषेक कुमार शर्मा ,प्रबंधक,,,,,,
प्रबंधन मृतक के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाएगी कंपनी के नियमानुसार उन्हें कागजात प्रस्तुत करने का बात कही गई है । तत्काल दाह संस्कार के लिए नियमानुसार राशि उपलब्ध कराई गई है ।
