अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनूडीह स्थित कॉमरेड एके राय स्मृति भवन में बुधवार को भाकपा माले (बीसीकेयू) की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो ने कहा कि कुलटांड़ बस्ती निवासी शिव शंकर उर्फ जादू महतो द्वारा शरीर में आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में बीसीकेयू के नेता सबूर गोराई का नाम एक साजिश के तहत लिया जा रहा है। उक्त वीडियो जारी कर उन्हें फसाने की साजिश रची जा रही है। जिसके लिए प्रशासन को जांच करने की जरूरत है। सबूर गोराई के प्रतिष्ठा का हनन करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मिवान स्टील मोनेट कोल वाशरी में मजदूरों को एचपीसी के तहत मजदूरी दिलाने के लिए बीसीकेयू के बैनर तले सबूर गोराई ने प्रबंधन के साथ लम्बी लड़ाई लड़ी है। और ए एल सी धनबाद से समझौता वार्ता के बाद एचपीसी लागू किया गया है। यही नहीं एचपीसी का बकाया एरियर की राशि का भुगतान किया गया। तथा ठेका मजदूरों को वार्षिक वोनस का भी भुगतान कराया है।
उन्होंने कहा कि जादू महतो मिवान स्टील मोनेट कोल वाशरी में ठेका कार्य करते थे। मजदूरों का वेतन भुगतान करने एवं उनके उपर बकाया जीएसटी राशि नहीं देने का क्या मामला था। प्रबंधन उन्हें क्यों टर्मिनेट किया उससे किसी को कोई लेना देना नहीं है।
यूनियन के झरिया प्रखंड अध्यक्ष सबूर गोराई ने कहा कि कुलटांड़ बस्ती निवासी शिव शंकर महतो उर्फ जादू महतो के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। परन्तु जादू महतो के घायलावस्था में सोची समझी एक साजिश के तहत किसी ने यह बयान दिलवाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। प्रेस वार्ता में सुरेश प्रसाद गुप्ता, कृष्ण बल्लभ पासवान, शिव कुमार सिंह, आर एन घोष, बच्चन भारतीय, मो: अलीम अनसारी बरारी मस्जिद सदर, बिरेन गोराई, मंगल मुर्मू, इसफाक अंसारी आदि उपस्थित थे।
