अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह पुराना रेलवे स्टेशन समीप बुधवार की संध्या वीर भीम दल की ओर से आयोजित करम पूजा महोत्सव में विधायक रागिनी सिंह पहुंची। फीता काट कर करम जावा डाली पूजा का उद्घाटन किया। रागिनी सिंह ने करम डाली की पूजा अर्चना कर सुख संवृद्धि की मनोकामना की। इस दौरान रागिनी सिंह ने बच्चियों के साथ नृत्य करते हुए खूब धमाल मचाया।

उन्होंने कहा कि भाई बहन की पवित्र त्योहार है। जिसके लिए मैं सभी भाई बहनों अटूट बंधन आशीर्वाद देती हूं। कहा कि झारखण्ड की प्रसिद्ध प्राकृतिक का महा पर्व करम पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ बिरेंद्र कुमार, पंकज दुबे, दिलीप कुमार, बीरेंद्र कुमार रवानी, शिवांश श्रीवास्तव,हांडी समाज अध्यक्ष प्रदीप हांडी, गौतम हरि, अरुण पासवान, संजय कुमार, आभा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी, बबीता, टनी कुमारी, जितेन्द्र, चन्दन, राजा आनन्द हांडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *