कुमार अजय

कतरास । नगरी कला उत्तर की पंचायत समिति सदस्य अजीत महतो ने बताया कि झारखंडी सभ्यता में 12 मास में 13 पर्व मनाया जाता है उसी में दो सितंबर को सुबह 10:00 बजे से आजाद हिंद क्लब पहाड़पुर के द्वारा शिव मंदिर फुटबॉल प्रांगण में आयोजित 1932 करम महोत्सव में 5000 करम वर्ती सरकार से अपना हक और अधिकार 1932 का खतियान की मांग मानव श्रृंखला बनाकर करेगी। झारखंड में नौ दिनों की जावा के साथ करम पर्व का आगाज हो गया अब उतरी छोटा नागपुर के पूरे प्रमंडल में सुबह और शाम हर गांव और टोला में कर्म गीत सुनने को मिल जाएंगे कर्म भाई बहन और प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है जिसमें हर बहन अपने भाई की सलामती और सुख समृद्धि के लिए कर्म पर्व मानती है।और संदेश देती है कि भाई के साथ पर्यावरण की रक्षा करना है।पूरे धनबाद जिले में काफी धूमधाम से मनाया जाता है करम परब।राजगंज के नगरी कला उत्तर पंचायत के पहाड़पुर में हजारों की संख्या में जुट कर कर्म पर्व के संज़ोत के दिन हजारों की संख्या में कुंवारी बहन करम महोत्सव में शामिल होती हैं। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को विजेता एवं उपविजेता को नगद एवं ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इस करम महोत्सव में धनबाद जिला के अलावा गिरिडीह बोकारो और जामताड़ा के करम वर्ती शामिल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *