निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को नारायणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों एंव किराना दुकान में अवैध रुप से विदेशी शराब बिक्री किये जाने की सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग जामताड़ा राजेश मंडल के नेतृत्व में पाँच अलग-अलग टीम का गठन किया गया। उपरोक्त सभी टीमों एवं नारायणपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० मुराद हसन साथ थाना के सश्त्र बल के दिनांक 26.08.2025 के अपराह्न में नारायणपुर स्थित छः होटलों में एक साथ छापामारी की गई तथा दिनांक 27.08.2025 को झिलुवा (खरबनी) स्थित राशन दुकानों में अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध छापामारी की गई। जिसमें (1) बिनोद मंडल के घर सह दुकान से छः पीस रॉयल स्टैग एवं अठारह पीस केन बीयर (2) जितेन्द्र मंडल झिलुवा के घर सह राशन दुकान से चौंतीस केन बीयर (3) दिनोज मंडल झिलुवा के घर सह राशन दुकान से तेरह केन बीयर बरामद की गई है। इस संबंध में विधि सम्मत कारवाई की जायेगी।इस छापामारी दल में 1. पु०नि० राजेश मंडल (नगर प्रभाग जामताड़ा) 2. पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह (तकनिकी शाखा जामताड़ा) 3. पु०अ०नि० प्रकाश सेठ (साईबर थाना जामताड़ा) 4. पु०अ०नि० विनोद सिंह (साईबर थाना जामताड़ा) 5. पु०अ०नि० हिरालाल महतो (साईबर थाना जामताड़ा) 6. पु०अ०नि० कृष्णा कुमार (नारायणपुर थाना जामताड़ा) 7.पु०अ०नि० मुराद हसन (थाना प्रभारी नारायणपुर) शामिल थे।
