झरिया । धार्मिक-सांस्कृतिक-सामाजिक संस्था “नारायणी परिवार” के नए अध्यक्ष प्रवीण भिवानीवाला बनाए गए हैं. धैया निवासी प्रवीण को श्री रानी सती मंदिर झरिया में हुई संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया.
निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल जी ने प्रवीण जी को कार्यभार सौंपा साथ ही साथ सत्र 2017-19,2019-21 का आय व्यय का ब्यौरा सभा के दौरान रखा।
उल्लेखनीय है कि “नारायणी परिवार” एक सामाजिक संस्था है, जिसके कार्यों के केंद्र-बिंदु में मुख्यत: धार्मिक कार्यक्रम होते हैं. बैठक के दौरान उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप तुलस्यान, सचिव सुशील भिवानीवाला, सह-सचिव मनीष मित्तल, कोषाध्यक्ष आनंद व कार्यक्रम संयोजक और प्रवक्ता दिनेश शर्मा बनाए गए हैं।
साथ ही साथ श्री गोपाल अग्रवाल जी को श्री श्री नारायणी परिवार का संघरक्ष बनाया गया।
वहीं अध्यक्ष श्री प्रवीण जी ने कहां कि संस्था ने हमपर जो जीमेदरी दी है उसको पूर्ण करने का पूरा प्रयास करूंगा।
मौके पर संतोष अग्रवाल,गौरव अग्रवाल,नीलम अग्रवाल, अनु अग्रवाल,सरोज अग्रवाल,सुशीला अग्रवाल,सरोज झुनझुनवाला लोग आदि मौजूद थे।
