अजय कुमार जीतू
कतरास । आज 6/10 सिजुआ में दिनेश पासवान की अध्यक्षता में टाइगर फोर्स की बैठक हुई,इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टाइगर फोर्स के जिला महामंत्री अवधेश पासवान का स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा गुलदस्ता दे कर किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अवधेश पासवान ने कहा की टाइगर फोर्स पूरे जिला को माफिया मुक्त करने के कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप देने के लिए कृत् संकल्पित है और इसी अभियान के तहत इस बार नगर निगम को भी माफिया और उनके दलालों से मुक्त करके श्रीमती सावित्री देवी को मेयर बनाने का संकल्प धनबाद की जनता ने ले लिया है।
अवधेश पासवान ने टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया के वो अभी से इस अभियान में तन मन धन से जुड़ जाएं।आज की बैठक में हंजला बिन हक,शंभू महतो,अमित पासवान,सरोज यादव,रोहित गुप्ता,चंदन कुमार ,मनोज कुमार यादव, बंटी गुप्ता आदि शामिल थें।
