सिंदरी । सिंदरी के गौशाला ओपी अंतर्गत डीएवी मध्य विधायल तासरा में कल गुरूवार को तीसरी कक्षा के छात्र को दसवीं कक्षा के छात्रों ने मारपीट किया था । जिसमे पीड़ित छात्र बुरी तरह घायल हो गया, जिससे छात्र की स्थिति बिगड़ गई और छात्र के नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन एवं प्रधानाध्यापक ने झरिया के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कर गया था । मामला उस वक्त सामने आई जब शुक्रवार को पीड़ित छात्र के परिजन स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे । उसी घटना को लेकर आज पीड़ित छात्र के परिजन एवं स्थानीय अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा। साथ ही प्रधानाध्यापक से मांग किया है कि स्कूल में सख्ती बढ़ाया जाए और जिन छात्रों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है उस पर उचित कार्यवाही की जाए ।
मेरा भाई बार-बार हो रहा है बेहोश और कहां रहा है, पीड़ित छात्र का भाई
पीड़ित तीसरी कक्षा का छात्र आयुष के बड़े भाई शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से बात किया । इस दौरान उन्होंने बताया कि आयुष बार-बार बेहोश हो रहा है तथा कांप रहा है । साथ ही प्रधानाध्यापक से आग्रह किया कि स्कूल में थोड़ी सख्ती बरती जाए जिससे कि आगे चलकर ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो ।
प्रधानाध्यापक
पीड़ित छात्र के परिजन आरोपी छात्रों के परिजनों को बुलाकर कराई गई बात। वही मामले को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि कल तीसरी कक्षा के छात्र आयुष को दो-तीन बच्चे पकड़ कर ला रहे थे । तब हमारी नजर उन पर पड़ी, आयुष की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी । जिसके बाद बच्चों से पूछे जाने पर अन्य बच्चों ने बताया कि दसवीं कक्षा के दो तीन बच्चों ने उसके साथ मारपीट की है ।जानकारी मिलते ही सबसे पहले हमने पीड़ित आयुष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसका इलाज कराया । देर शाम इलाज के बाद आयुष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह घर चला गया । वही आज आरोपी छात्र के परिजनों को स्कूल बुलाकर पीड़ित छात्र के परिजनों से बात कराई गई । जिसमें आरोपी छात्र के परिजनों ने पीड़ित छात्र आयुष का इलाज का सारा खर्चा उठाने की बातें कही है ।
